सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, शशि प्रकाश गोयल ने संभाली कमान, सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, शशि प्रकाश गोयल ने संभाली कमान, सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो गया।

शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है। वे पिछले साढ़े आठ साल से मुख्यमंत्री कार्यालय (पंचम तल) में तैनात थे और प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। एसपी गोयल का कार्यकाल जनवरी 2027 तक रहेगा।

Advertisement

गोयल की नियुक्ति को लेकर पहले से अटकलें तेज थीं और वे सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर सामने आ रहे थे। उनकी प्रशासनिक दक्षता, नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी और जिलों से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक के राजनीतिक और नौकरशाही गलियारों में गहरी पैठ ने उन्हें यह पद दिलाया।

इस बीच, पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिलना कई हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। योगी सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र से सिफारिश की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विस्तार नहीं दिया गया। इसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय की कमी के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले डीजीपी पद पर तैनात प्रशांत कुमार को भी सेवा विस्तार नहीं मिला था, जबकि वे भी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *