सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

करावल नगर जिला कांग्रेस में पदाधिकारी नियुक्त किये गए : आदेश भारद्वाज

2 मिनट पढ़ें
आदेश भारद्वाज

करावल नगर जिला कांग्रेस में पदाधिकारी नियुक्त किये गए : आदेश भारद्वाज

Advertisement

करावल नगर जिला कांग्रेस में पदाधिकारी नियुक्त किये गए : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में जिला कार्यकारिणी में कई समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया। जिसमें कार्यकर्ताओं के योगदान और निष्ठा को देखते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इस कदम का उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना तथा कार्य प्रणाली को गति देना है।

जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज का कहना है कि कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और इसी तरह के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही कांग्रेस न सिर्फ जिला करावल नगर में बल्कि दिल्ली में भी अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करेगी। युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं के मिश्रण से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा, ताकि स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

Advertisement

नियुक्त किए गए प्रमुख पदों में ट्रेड यूनियन में वर्षों से सेवा देने वाले ननुआ प्रधान को जिला उपाध्यक्ष, पिछले लोकसभा और विधान सभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाकर अल्पसंख्यकों की आवाज के रूप में उभरे सबदाल खान को जिला महासचिव, और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने वाले रविंदर चौहान को बुराड़ी विधानसभा के उत्तराखंड का मंडल अध्यक्ष चुनकर शामिल किया गयाहै। इसके अलावा कई और लोगों को भी पार्टी में शामिल किया गया जो स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करेंगे। इन नियुक्ति प्रक्रिया में सामाजिक समावेश और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यकर्ताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें। खास तौर पर, झुगी झोपड़ी, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोर देने की योजना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *