सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा सरकार नें कसी कमर : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा सरकार नें कसी कमर : विनोद जायस

Advertisement

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा सरकार नें कसी कमर : विनोद जायस

ट्रिपल इंजन सरकार का दिखने लगा जनता को असर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार के कार्यों का असर दिखने लगा है | तीनो सरकारें केंद्र सरकार दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम आपसी तालमेल एवं सामंजस्य से काम करने लगी है जिनके प्रणाम भी सामने आने लगे है यह कहना है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

विनोद जायस कहते हैं आयुष्मान भारत योजना हो या बच्चों की शिक्षा को ले शिक्षा सिस्टम अथवा यमुना की सफाई का मसला सभी मामलों में मात्र चार माह के शासन में बड़ी योजनायें बननी शुरू हो चुकी है | विनोद जायस कहते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें नदी को साफ़ करने के लिए नजफगढ़ और शाहदरा ड्रेनों का ड्रोन से सर्वेक्षण कराने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर जोर दिया गया। दिल्ली में नाला बन चुकी यमुना नदी को फिर से जिंदा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें यमुना के पुनर्जीवन के साथ ही दिल्ली में पानी की डिमांड और सप्लाई को लेकर डिटेल सर्वे कराने की बात कही गई।

Advertisement

मीटिंग में दिल्ली के दो बड़े ड्रेन नजफगढ़ और शाहदरा ड्रेनों का ड्रोन से सर्वे कराने की बात कही गई। ताकि इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही इनकी श्री डी मैपिंग करके यमुना को साफ करने के दिशा में काम किया जा सके। साथ ही दिल्ली में पानी की कमी को पूरा करने पर हर घर के हिसाब से सर्वे करने के भी निर्देश दिए गए । मीटिंग में गृह मंत्री शाह ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को जल प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए ऐक्शन मोड में आने की बात कही।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहा कि दिल्ली सरकार को औद्योगिक इकाइयों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए तेजी और गंभीरता से काम करना होगा। यमुना नदी में दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों से घुलने वाले कई तरह के केमिकल के बारे में भी कहा कि इसके लिए सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना होगा। विनोद जायस कहते हैं अमित शाह शाह ने डेयरी, गौशालाओं के उत्पादित अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में अनधिकृत डेयरियों के प्रबंधन करने पर जोर दिया। विनोद जायस कहते हैं जहां आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने एक दशक के शासन में यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया वहीं ट्रिपल इंजन की सरकार नें इस ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *