सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

घोंडा और रोहताश नगर में लम्बे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

घोंडा और रोहताश नगर में लम्बे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस

Advertisement

घोंडा और रोहताश नगर में लम्बे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस

सभी दिग्गज दिखे एक मंच पर

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर विधानसभा क्षेत्र समझे जाने वाले रोहताश नगर तथा घोंडा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस एक लम्बे समय बाद एकजुट दिखी जिसे देख पार्टी में सकारात्मक संदेश का जाना स्वाभाविक है | दरअसल शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आह्वान पर दिल्ली भर में नशे के विरुद्ध कांग्रेस का युद्ध नामक प्रोग्राम रखा गया था जिसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन रखे गए थे | रोहताश नगर में जहां यह नत्थू कालोनी चौक पर तो घोंडा विधानसभा के तहत घोंडा चौक पर ये प्रदर्शन रखे गए थे | रोहताश नगर में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है लेकिन आज के प्रदर्शन में तमाम गुट के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए |

Advertisement

उल्लेखनीय है पूर्व विधायक विपिन शर्मा डेढ़ साल के बाद एक बार फिर से सक्रिय हुए हैं लिहाजा उनके जो समर्थक घरों में बैठे थे अब जंग में कूद पड़े है | उनकी वापसी के बाद सभी सडक पर दिखाई दिए | आज के प्रदर्शन में विपिन शर्मा ,विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान ,ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी,मुकेश पांचाल ,प्रताप शर्मा के साथ-साथ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज,मांगे राम भारद्वाज,भारत भूषण कौशिक,हरेन्द्र सिंह लक्की , संजय वर्मा , पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम,निगम का चुनाव लड़े परमानन्द शर्मा,नरेश शर्मा,संजय गुप्ता ,सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,बी.एल.ए.वन रामनिवास पांचाल वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा , विकास शर्मा ,रोहित शर्मा सुनील पांचाल,महेश कटारिया , आर.डी.कौशिक ,नवीन चन्द्रा तथा तकरीबन सौ से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए | जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन,विपिन शर्मा सहित अन्य कई नें प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया |

पूर्व प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान की पुत्री नीतू , इसी तरह घोंडा में भी कई गुटों में बंटी कांग्रेस लम्बे समय बाद एकजुट दिखी | इस मौके पर पूर्व विधायक भीष्म शर्मा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ,विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज,ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार शर्मा,राकेश पारचा,शहजाद ,निगम चुनाव लड़े चौधरी अजीत सिंह वरिष्ठ नेता चौ.नत्थू सिंह,विपिन ह्म्रोल ,चौ.रोहताश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे | प्रदर्शन की कामयाबी पर जिला प्रभारी डॉ.पी.के. मिश्रा तथा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन नें सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *