सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश की सियासत में जारी है अरविंद केजरीवाल का जादू : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

देश की सियासत में जारी है अरविंद केजरीवाल का जादू : अरुण तोमर

Advertisement

देश की सियासत में जारी है अरविंद केजरीवाल का जादू : अरुण तोमर

उपचुनाव परिणामों नें दिखाया कांग्रेस और भाजपा को आईना

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पंजाब और गुजरात विधानसभा के उपचुनाव परिणामों नें एक बार फिर से साबित कर दिया है देश की जनता काम को तवज्जो देती है ना कि झूठी सियासत को | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते है इन चुनाव परिणामों नें भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी को गुजरात तथा पंजाब में एक साथ पटखनी देते हुए यह संदेश दे दिया है आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों राज्यों की जनता अरविन्द केजरीवाल मॉडल को ही पसंद करेगी |

अरुण तोमर कहते हैं गुजरात प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तथा होम मिनिस्टर अमित शाह की कर्मभूमि है और दोनों के साथ-साथ पुरी राज्य सरकार नें चुनाव जीतने के लिए तमाम हथकंडे अपनाये लेकिन वहां की जनता नें एक बार फिर से अरविन्द केजरीवाल की नीतियों पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी को ही मौका दिया |

Advertisement

अरुण तोमर कहते हैं पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी जीतने में सफल रही है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35179 मत हासिल हुए तो कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 वोट मिले. संजीव अरोड़ा 10637 वोटों से जीत दर्ज कर विधायक बन गए हैं. इस तरह से आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से लुधियाना पश्चिम सीट पर अपना दबदबा बनाए रखने में सफलता हासिल की है, जो कांग्रेस के लिए सियासी तौर पर बड़ा झटका है |

अरुण तोमर कहते हैं गुजरात और पंजाब दोनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक, आप के पूर्व गुजरात अध्यक्ष इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया। 21 दौर की मतगणना के बाद इटालिया को 75,942 मत मिले, जबकि पटेल को 58,388 मत मिले। अरुण तोमर कहते हैं दोनों राज्यों में ही अगले
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर रहेगी और पंजाब के साथ-साथ गुजरात में भी आम आदमी पार्टी का प्रचम लहराएगा |

अरुण तोमर कहते हैं कांग्रेस लगातार पूरे देश में अपना जनाधार खोती जा रही है वहीं गुजरात में लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुके है और ठीक इसी तरह माह चार माह के शासन में दिल्ली की जनता भी भाजपा की असलियत जान चुकी है लिहाजा गुजरात में डेढ़ साल बाद तो दिल्ली में साढे चार साल बाद आम आदमी पार्टी की वापसी होगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *