सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में UNWF ने भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन गीता कॉलोनी स्थित पार्क में आज किया । यह आयोजन अधिवक्ता डॉ. प्रियंका अरोड़ा – अध्यक्ष, के नेतृत्व एवं श्री संजय शर्मा, सचिव UNWF की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीमा भगत जी, निगम पार्षद, गीता कलोनी और डॉ. अनिल गोयल जी, विधायक कृष्णा नगर, उपस्थित रहे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनशैली में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई गईं। योग दिवस पर भोजन नाश्ता वितरित किया गया |

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। आयोजन को सभी प्रतिभागियों ने सराहा और इसे एक सफल प्रयास बताया।

हमारी संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रियंका अरोड़ा सभी से अनुरोध करती हैं कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करें और इस प्राचीन विज्ञान का पूरा लाभ उठाएं। संस्था की अध्यक्ष ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। उन्होंने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव रखा, जिसे 11 दिसंबर 2014 को मंजूरी मिली। तब से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह साल का सबसे लंबा दिन होता है और इसका विशेष आध्यात्मिक महत्व है।

आइए इस योग दिवस को न केवल आसन करके मनाएं बल्कि संतुलित जीवन जीने का तरीका भी सीखें। धन्यवाद और आपका आने वाला दिन स्वस्थ रहे!

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *