सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मानसून की बरसात में फिर डूबने के आसार है दिल्ली के : सुमित शर्मा

2 मिनट पढ़ें
सुमित शर्मा

मानसून की बरसात में फिर डूबने के आसार है दिल्ली के : सुमित शर्मा

Advertisement

मानसून की बरसात में फिर डूबने के आसार है दिल्ली के : सुमित शर्मा

नहीं हुई अभी तक नालों की सफाई

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून आने को तैयार है बावजूद इसके बार-बार समय सीमा बढ़ाने के बाद भी दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम नालों की सफाई का काम पूरा नहीं कर सकी है और ऐसा लग रहा है दिल्ली एक बार फिर से पानी-पानी होगी और ट्रिपल इंजन सरकार के दावे फिर से बरसात के पानी में बहते दिखेगें | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट लक्ष्मी नगर से विधानसभा चुनाव लड़े सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा कई बार दावा कर चुके है इस बार बरसात में दिल्ली में जलभराव नहीं होगा लेकिन पिछली कई बरसातों नें उनके दावो की हवा निकली है और दो चार नहीं बल्कि सैकडो स्थानों पर\ दिल्ली जलमग्न दिखी है जिसके चलते दिल्ली के लोगो नें भयंकर जाम भी झेला |

Advertisement

सुमित शर्मा कहते हैं पीडब्ल्यूडी द्वारा नालों की सफाई का काम 15 जून और अब 25 तक काम पूरा करने की घोषणा करके सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। जबकि 28 जून को दिल्ली में मानसून पहुॅच जाएगा। सुमित शर्मा कहते हैं कि भाजपा ने दिल्ली की सत्ता संभालते ही गाद निकालने और यमुना सफाई पर काम करने का दावा किया था परंतु मानसून से 20 दिन पहले सरकार ने गाद निकालने की तारीख को आगे बढ़ाकर अपनी नाकामी उजागर कर दी है।

सुमित शर्मा कहते हैं कि ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और स्टॉर्मवाटर नालियों से गाद निकालने की हर वर्ष सरकारी प्रक्रिया होती है, जिसको जनवरी से शुरु होकर मई तक पूरा करने लक्ष्य सरकार बनाती है। लेकिन इस लक्षय को बार-बार बढ़ाया गया और फिर भी काम पूरा नहीं होना सरकार की लापरवाही नहीं तो और क्या है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *