सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

दीर्घायु जीवन की गारंटी होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर :मनोज तिवारी

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

दीर्घायु जीवन की गारंटी होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर :मनोज तिवारी

Advertisement

दीर्घायु जीवन की गारंटी होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर :मनोज तिवारी

अजय महावर ,पुनीत शर्मा डॉ.यू.के.चौधरी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार के बी ब्लॉक में दिल्ली सरकार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया इस अवसर पर मनोज तिवारी के अलावा दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा स्थानीय विधायक अजय महावर जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा डिप्टी चेयरमैन मुकेश वंसल निगम उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मिश्रा एसडीएम नितेश रावत निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता रेखा
रानी तथा उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष डॉ यूके चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौहान भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की हमेशा हमारे समाज में एक परंपरा रही है कि किसी के जन्मदिन पर उसे दीर्घायु जीवन की अनंत शुभकामनाएं देते हैं लेकिन देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली वासियों को हर रोज दीर्घायु जीवन की गारंटी देंगे उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की तरह इन स्वास्थ्य मंदिरों में फर्जी आंकड़े तैयार नहीं होंगे और इतना ही नकली मरीजों के खाते तैयार किए जाएंगे पारदर्शी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत इन आरोग्य मंदिरों में आने वाले जरूरतमंद लोग निरोगी होने की गारंटी लेकर अपने घर जाएंगे

मनोज तिवारी ने कहा की आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पीड़ितों की सही और मुफ्त जांच होगी वही आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को भी₹500000 तक के मुक्त इलाज की गारंटी जरूरतमंदों को मिलेगी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रो में पहले ही गुणवत्ता युक्त दवाइयां सस्ते रेट में उपलब्ध है जो गरीबों को एक बड़े बोझ से निजात दिलाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ लोगों को मिल रहा था तब केजरीवाल सरकार का ग्रहण दिल्ली वासियों को इस अधिकार से वंचित कर रहा था और जैसे ही दिल्ली वासियों ने बड़ी बाधा की इस दीवार को तोड़ा तो डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सेवा में समर्पण के लिए दिल्ली वासियों के मोहल्ले तक पहुंच गई है अब इसका लाभ दिल्ली वासियों को मिलेगा और स्वस्थ दिल्ली वासी नरेंद्र मोदी और दिल्ली सरकार को दिल से दुआ देंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *