सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

मोदी जी के 11 साल के शासन में भारत बना आत्मनिर्भर : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

मोदी जी के 11 साल के शासन में भारत बना आत्मनिर्भर : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

मोदी जी के 11 साल के शासन में भारत बना आत्मनिर्भर : रोमेश चन्द्र गुप्ता

11 वर्षों ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को 11 साल पूरे हो गए है | मोदी सरकार के समय देश आत्मनिर्भर बना है | पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है ,यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कुल मिलाकर बीते ग्यारह वर्षों में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लांच और कार्यान्वित किया गया हैं लेकिन उनमें से ये प्रमुख ग्यारह ऐतिहासिक योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों परिवारों को पहली बार सबसे जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिली हैं।

इसलिए इन्होंने आमजन के जीवन की तस्वीर बदलने का अहम कार्य भी किया। ये आंकड़े गवाह है कि सरकार ग़रीबों के लिए बड़ा सोचती है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के 4 स्तम्भ बताए हैं जिनमें गरीब, युवा, किसान और महिला शामिल हैं। गौर करें तो इन्हीं चार स्तंभों को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की शुरुआत की। रोमेश गुप्ता कहते हैं मोदी सरकार का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है। 9 जून को सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। यह जनता का विश्वास है, जो लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी सत्ता में बने हुए हैं। पिछले 11 सालों में दुनिया ने भारत की आर्थिक और सामरिक शक्ति को देखा है, लेकिन गरीब कल्याण को लेकर नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसी योजनाएं शुरू की, जो युग परिवर्तनकारी हैं।

Advertisement

रोमेश गुप्ता कहते हैं इन 11 वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया।

डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने भारत को तकनीकी और औद्योगिक रूप से सशक्त किया। सेवा और सुशासन के इन 11 वर्षों ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। अब देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण-ये तीनों शब्द अब केवल नारे नहीं, बल्कि बीते 11 वर्षों में भारत की प्रशासनिक संस्कृति के मूल स्तंभ बन चुके हैं। रोमेश गुप्ता कहते है 11 साल के मोदी शासन में देश नें हर क्षेत्र में तरक्की की है जिसके परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *