सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mumbai Train Accident: मुंबई लोकल हादसा: ठाणे में ट्रेन से गिरकर 5 की मौत, भीड़भाड़ बनी वजह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mumbai Train Accident: मुंबई लोकल हादसा: ठाणे में ट्रेन से गिरकर 5 की मौत, भीड़भाड़ बनी वजह

मुंबई: सोमवार सुबह ठाणे जिले में एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ जिसमें चलती लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुई जब अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे थे और संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गए। इस हादसे ने एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेनों की भीड़भाड़ और यात्रियों की जान को होने वाले जोखिम को उजागर कर दिया है।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब ऑफिस जाने के लिए भारी संख्या में लोग लोकल ट्रेन में सवार थे। जानकारी के मुताबिक, एक ही ट्रेन से 10 से 12 लोग गिरे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बाकी घायल यात्रियों को तत्काल कलवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि सैकड़ों यात्री दरवाजों पर लटके हुए थे। जैसे ही ट्रेन दीवा से निकली और मुंब्रा की ओर बढ़ी, अचानक कुछ यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे पटरियों पर जा गिरे। रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

Advertisement

हादसे के बाद सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवा पर भी असर पड़ा। कुछ ट्रेनें देर से चलीं और कुछ को रद्द करना पड़ा। वहीं, रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह ओवरक्राउडिंग यानी अधिक भीड़ थी। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई की लोकल ट्रेन में इस तरह की मौतें हुई हैं, लेकिन यह हादसा निश्चित तौर पर रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है।

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हम घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

मुंबई लोकल, जिसे शहर की जीवनरेखा कहा जाता है, हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है, लेकिन यह हादसा दिखाता है कि सिस्टम में सुधार की कितनी ज़रूरत है। सिर्फ तकनीकी व्यवस्था नहीं, बल्कि जनसंख्या नियंत्रण, समयबद्ध ट्रेन सेवाएं और सुरक्षा उपायों की सख्त जरूरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *