सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi: दिल्ली रोहिणी में मरम्मत के दौरान दो मंजिला इमारत गिरने से चार श्रमिक घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: दिल्ली रोहिणी में मरम्मत के दौरान दो मंजिला इमारत गिरने से चार श्रमिक घायल

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 स्थित डी-12 साईं बाबा मार्केट में बुधवार शाम एक पुरानी दो मंजिला इमारत मरम्मत के दौरान अचानक ढह गई। पहली मंजिल पर काम कर रहे चार- पांच श्रमिक मलबे में फंसे थे, लेकिन वे खुद बाहर निकलने में सफल रहे। गनीमत रही कि सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, डीएमएमए, एनडीआरएफ, एमसीडी की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हादसे की सूचना शाम 4:02 बजे मिली थी और दमकल की 5 गाड़ियां तत्काल रवाना की गईं।

Advertisement

हादसे के कारण और इमारत की स्थिति

  • यह लगभग 45 साल पुरानी इमारत है। भूतल और पहली मंजिल 1981-84 के बीच आवंटित की गई थी। बाद में अवैध तरीके से दूसरी मंजिल बनाई गई।

  • करीब 15 वर्षों से इस इमारत का व्यवसायिक उपयोग हो रहा था।

  • छह महीने पहले ही इसे एक बिल्डर ने खरीद कर मरम्मत कराई जा रही थी।

  • शुरुआती जांच में पता चला है कि पहली मंजिल पर शोरूम बनाने के लिए दीवारें हटाई जा रही थीं, तभी इमारत गिरी।

  • पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, इमारत के मालिक और ठेकेदार की तलाश जारी है।

मौके की स्थिति और संभावित खतरा

  • हादसा शाम 4 बजे के करीब हुआ, जब आसपास भीड़ कम थी। अगर शाम 6 बजे के बाद होता तो बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

  • सड़क पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया था, जिसे मशीनों की मदद से हटाया गया।

  • मानसून से पहले रोहिणी जोन में ऐसी जर्जर इमारतों का सर्वेक्षण किया जाएगा और उचित कार्रवाई होगी।


इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *