सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

अनिल गौतम का किया गया कांग्रेस में घर वापसी पर जोरदार स्वागत : मुकेश पांचाल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश पांचाल

अनिल गौतम का किया गया कांग्रेस में घर वापसी पर जोरदार स्वागत : मुकेश पांचाल

Advertisement

अनिल गौतम का किया गया कांग्रेस में घर वापसी पर जोरदार स्वागत : मुकेश पांचाल

* प्रताप शर्मा ,तेजपाल सिंह ,राजबीर सिंह को भी दी बधाई

नई दिल्ली ( सी.पी,एन.न्यूज़ ) : कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम का घर वापसी पर रोहताश नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोदार स्वागत किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज नें की | इस मौके पर अशोक नगर ब्लाक कांग्रेस के बनाये गए कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप शर्मा ,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह तथा राजबीर सिंह का स्वागत भी किया गया | इस अवसर पर पूर्व निगम प्रत्याशी नरेश शर्मा,भारत सरकार संचार एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य दीपक शर्मा, संजीव शर्मा किसान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वेद सिंह ,सगीर हसन , अशोक चोपड़ा ,सत्यवीर शर्मा,प्रमोद शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा ,सुनील भारद्वाज ,रवि कुमर महतो ,श्याम सुंदर बंसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Advertisement

सभी नें अनिल गौतम .प्रताप शर्मा,तेजपाल सिंह तथा राजबीर सिंह का स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस के जुझारू अध्यक्ष मुकेश पांचाल नें किया | मुकेश पांचाल नें कहा अनिल गौतम की घर वापसी से निश्चित रूप से रोहताश नगर विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी | मुकेश पांचाल नें कहा राजबीर सिंह,तेजपाल सिंह तथा प्रताप शर्मा भी जमीनी आदमी है और तीनों कई दशको से कांग्रेस से जुड़े है जिला अध्यक्ष भाई राज कुमार जैन नें इन सभी को जिम्मेदारी दे पार्टी को मजबूती प्रदान की है | अनिल गौतम नें कहा कांग्रेस नें उन्हें पूरा सम्मान दिया है दूसरी पार्टी में जाना उनकी भूल थी जिसे उन्होंने वापसी कर सुधर लिया है और अब वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेगें | प्रिंसिपल वेद सिंह,नरेश शर्मा,संजीव किसान ,तेजपाल सिंह,राजबीर सिंह नें भी विचार रखे | प्रताप शर्मा नें कहा पार्टी नें उन्हें जो भी दायित्व सौंपा है वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगें और सभी को साथ लेकर चलेगें | इस मौके पर अश्वनी भारद्वाज नें अनिल गौतम की वापसी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके निर्णय को सही बताया उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *