सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

3 मिनट पढ़ें
पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम

पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Advertisement

पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहताश नगर विधानसभा के जमीनी नेता पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं | जिला कांग्रस अध्यक्ष राजकुमार जैन उन्हें पार्टी में शामिल कराने में सफल रहे | अनिल गौतम पूर्व विधायक विपिन शर्मा के नजदीकी लोगो में रहे हैं उन्होंने ही अनिल गौतम को निगम की टिकिट दिलाई थी और अनिल गौतम निगम का चुनाव कांग्रस के खाते से जीते थे | म्र्दुभासी एवं मिलनसार अनिल गौतम को जमीनी नेता माना जाता है | अनिल गौतम नगर निगम का पिछला चुनाव राम नगर वार्ड स्व आम आदमी पार्टी की ओर से लड़े थे और दूसरे नम्बर पर रहे थे मामूली अन्तराल से चुनाव हारने के बावजूद अनिल नें जनसेवा नहीं छोड़ी \ और वे लगातार लोगो की सेवा में जुटे रहे | लेकिन अनिल गौतम का आम आदमी पार्टी में पनप रहे भ्रस्टाचार के बाद पार्टी से मन मोह भंग हो गया और उन्होंने घर वापसी कर ली |

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अनिल गौतम को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई और उनको कांग्रेस का पटका पहनाकर कांगेस परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, कांग्रेस के पूर्व सचिव सी.पी. मितल, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, लोकसभा आर्ब्जवर एडवोकेट सुनील कुमार, डा0 पीके मिश्रा, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, रेखा खन्ना ,दीपक शर्मा,देवेन्द्र शर्मा एडवोकेट बीपी त्यागी मुख्य रुप से मौजूद थे।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अनिल गौतम पिछले निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकट पर निगम का चुनाव लड़े थे। कांग्रेस की विचारधाराओं में विश्वास रखते हुए कांग्रेस में शामिल हुए है क्योंकि आम आदमी पार्टी में नेतृत्व की कमजोरी और बिखरती आम आदमी पार्टी में निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित उनके कार्यकर्ताओं का विश्वास खत्म हो चुका है। नेतृत्वहीन दल को छोड़कर अनिल गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास करके कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पांचाल ,पूर्व अध्यक्ष मांगेराम भारद्वाज,अजय अरोड़ा ,परमानन्द शर्मा नें कहा अनिल गौतम की वापसी से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *