Home दिल्ली-एनसीआर राहुल जी का संदेश हमें जन-जन तक पहुंचाना है : रोमेश सब्बरवाल

राहुल जी का संदेश हमें जन-जन तक पहुंचाना है : रोमेश सब्बरवाल

0
189
रोमेश सब्बरवाल
राहुल जी का संदेश हमें जन-जन तक पहुंचाना है : रोमेश सब्बरवाल

राहुल जी का संदेश हमें जन-जन तक पहुंचाना है : रोमेश सब्बरवाल

* बाबरपुर जिले को बनाना है सबसे मजबूत : राजकुमार जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राहुल गांधी संसद के भीतर और संसद के बाहर देश की आवाज बन चुके है और आज वे जिस मुद्दे को भी उठाते है सरकार को मजबूर हो उसे मानना पड़ता है | जातिगत जनगणना इसका सबसे बड़ा उधाहरण है | यह कहना था उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोमेश सब्बरवाल का | रोमेश सब्बरवाल नें उक्त विचार बाबरपुर जिला कांग्रेस की बैठक में व्यक्त किये | रोमेश सब्बरवाल नें कहा हमें राहुल जी के हाथ मजबूत करने हैं और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचना है | बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन की की | इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक डॉ.पी.के.मिश्रा , अशोक बसौया,पूर्व विधायक भीष्म शर्मा,अब्दुल रहमान पूर्व निगम प्रत्याशी ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सहित बाबरपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे |

रोमेश सब्बरवाल नें कहा भाजपा सरकार भी आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर जनविरोधी कार्यों में जुटीहै | जनता से किये वादों पर तो कोई काम हो नहीं रहा उलटे कभी दूध के दाम बढाये जा रहे हैं तो कभी बिजली महंगी करने की बात की जा रही है | मुख्यमंत्री नें तो यहाँ तक कह दिया मुफ्त बिजली देने की जरूरत ही नहीं सभी को सोलर प्लांट लगवा लेने चाहिए | रोमेश नें सन्गठन की मजबूती एक लिए पार्टी द्वारा शुरू किये अभियान में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया |

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन नें कहा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सन्गठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में जुटे है हम सभी को मिलकर उनके मिशन को आगे बढ़ाना है और बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करना है | राज कुमार जैन नें बैठक में नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों का परिचय कराया | इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को प्रमाण्पत्र भी वितरित किये गए |

जिला प्रभारी डॉक्टर पी के मिश्रा ने कहा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देशन में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम चल रहा है और आने वाले समय में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी | बैठक में ब्लाक अध्क्शो सहित कई नेताओं नें अपने विचार व्यक्त किये |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here