सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kanpur Massive Fire: कानपुर में लगी भीषण आग: व्यापारिक धरोहर खाक, पीढ़ियों की मेहनत बर्बाद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kanpur Massive Fire: कानपुर में लगी भीषण आग: व्यापारिक धरोहर खाक, पीढ़ियों की मेहनत बर्बाद

कानपुर के कलेक्टरगंज क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। गल्ला मंडी जैसे घनी आबादी और व्यापारिक हलचलों वाले क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इस घटना ने सिर्फ जान-माल की हानि नहीं की, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की भी परतें उधेड़ दीं।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, पर हैरानी की बात यह है कि इसकी जानकारी पुलिस को समय पर नहीं थी। मंगलवार को आग लगने के बाद दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य किया और फिर पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर अपनी उपस्थिति समाप्त कर दी। लेकिन यह कार्रवाई तब अधूरी साबित हुई जब बुधवार को घटनास्थल के समीप स्थित एक थिनर गोदाम से एक जला हुआ शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि मृतक थिनर गोदाम में काम करता था और उन्नाव जिले का निवासी था। स्थानीय लोग उसे ‘तिवारी’ उपनाम से जानते हैं, हालांकि उसका पूरा नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाए हैं कि जब इतनी बड़ी घटना घटी, तो पुलिस ने मौके की पूरी तरह से जांच क्यों नहीं की? शव की बरामदगी से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन की कार्यशैली में गंभीर चूक हुई है।

घटना ने कानपुर के सुरक्षा इंतजामों और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गल्ला मंडी जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अवहेलना पहले भी चिंता का विषय रही है, लेकिन इस बार एक जान चली जाने से प्रशासन की जवाबदेही और भी जरूरी हो गई है।

अब उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस लापरवाही को गंभीरता से लेगा और आग की असल वजह के साथ-साथ पुलिस और दमकल विभाग की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराएगा। साथ ही, पीड़ित के परिवार को समुचित मुआवजा देने की भी मांग जोर पकड़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *