सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी भारत की जंग : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी भारत की जंग : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी भारत की जंग : गुरमीत सिंह सूरा

* युद्धविराम में भी भारत नें रखी कठोर शर्त

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पाकिस्तान के साथ भारत नें भले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी है लेकिन यह घोषणा भी अपनी शर्तो के मुताबिक की है | और साफ़ तौर से कह दिया है यदि आतंकी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो उसे युद्ध की श्रेणी में ही माना जाएगा और उस सूरत में भारत पीछे नहीं हटने वाला | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |

Advertisement

गुरमीत सिंह कहते है मात्र तीन दिन के भीतर हिंदुस्तान की सेनाओं नें जिस तरह से पाक सेना को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया पूरे विश्व नें देखा | भारतीय सेना नें जिस तरह से पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया और उसके द्वारा संचालित आतंकी अड्डो को तहस नहस किया से पाक को अपनी औकात और भारत की सैन्य शक्ति का आभास भी हो गया होगा |

गुरमीत सिंह सूर कहते हैं इस बीच, भारतीय सेना का बयान भी सामने आ गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा | इसके पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों के ठिकानों को तबाह करके रख दिया था। गुरमीत सिंह कहते है मात्र तीन दिन के भीतर पाक सेना और सरकार को यह एहसास हो गया था भारत से भिड़ना उसके बूते के बाहर है और धीरे-धीरे तमाम देशों का समर्थन भी भारत के साथ बढ़ता जा रहा था जिससे घबराकर पाक सरकार भारत की शर्तों पर युद्धविराम के लिए राजीहुई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *