सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बूंदी में शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों से भरी ट्रॉली पलटी, 5 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बूंदी में शादी की खुशी मातम में बदली, बारातियों से भरी ट्रॉली पलटी, 5 की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्टेट हाइवे 27 पर बाइक को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को बूंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे कोटा रैफर किया गया है।

बूंदी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि हादसा चौतरा का खेड़ा गांव के एक परिवार की बारात के दौरान हुआ। बारात माटुंडा गांव जा रही थी, तभी गेंडोली और रायथल थाने की सीमा पर यह हादसा हो गया। कलेक्टर ने बताया कि हादसे में मारी गई महिलाओं और बच्ची की पहचान कर ली गई है और प्रशासन घायलों को तुरंत बेहतर इलाज दिलाने में जुटा है।

Advertisement

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से घायलों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *