Home दिल्ली-एनसीआर श्री राजमाता मंदिर में चार जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न : दीपक...

श्री राजमाता मंदिर में चार जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न : दीपक शर्मा 

0
63
दीपक शर्मा 
श्री राजमाता मंदिर में चार जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न : दीपक शर्मा 

श्री राजमाता मंदिर में चार जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न : दीपक शर्मा 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अभावग्रस्त परिवार की कन्या का विवाह करने से शतचंडी यज्ञ का फल मिल जाता है यह संदेश दिया स्वामी राजेश्वरानंद ने गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में सामूहिक विवाह महोत्सव में सामूहिक विवाह महोत्सव के अवसर पर आए हुए लोगों को। सद्गुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी  राजेश्वरानंद  द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बेटी बसाओ” के रूप में आगे बढ़ाते हुए लगातार अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का विवाह किए जाते रहते हैं इसी कड़ी में चार अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का सनातन संस्कृति द्वारा वैदिक मंत्रोचारण द्वारा विवाह संपन्न किया गया जिसने एक विधुर एवं तलाकशुदा जोड़े को फिर से नए सिरे से जीवनयापन का आशीर्वाद दिया गया गणमान्य लोगों की उपस्थिति के साथ करतल ध्वनि के बीच सभी वर वधुओं ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर स्वीकार किया  पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे, सप्तपदी संपन्न कराई गई नवदंपतियों को विदाई के समय उपहार स्वरूप  दैनिक उपयोग का घरेलू सामान दिया गया इस अवसर पर कन्यादान में विशेष रूप से गुरु माता पूजा जी, महामंडलेश्वर विद्यार्थी महाराज  महामंडलेश्वर दीन बंधु दास , महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वर , महामंडलेश्वर राजेश्वर दास जी महाराज, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल, यमुनापार एमडब्लूए / फाउंडेशन फाउंडेशन के संस्थापक चैयरमेन दीपक शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष रेखा खन्ना, अतुल मुद्गल, व अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर कन्यादान में भाग लिया इस मौके पर दीपक शर्मा ने कहा की स्वामी राजेश्वरानंद   समय समय पर ऐसे व धार्मिक कार्यक्रम करते रहते हैं इनके कार्यक्रम में आकर विशेष अनुभूति प्राप्त होती है |

स्वामी राजेश्वरानंद  ने कहा कन्या के विवाह में सहयोग देना मां भगवती के शतचंडी यज्ञ से बढ़कर शुभ फलदायी सिद्ध होता हैं। कन्यादान करने से रक्तदान, जलदान,वस्त्रदान,अन्नदान आदि अनेक प्रकार के महत्वपूर्ण दान स्वयंमेव हो जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here