सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Poonch Bus Accident: जम्मू-कश्मीर पुंछ में भीषण बस हादसा, दो की मौत और 40 यात्री घायल

2 मिनट पढ़ें

Poonch Bus Accident: जम्मू-कश्मीर पुंछ में भीषण बस हादसा, दो की मौत और 40 यात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। घानी मेंढर इलाके में एक पैसेंजर बस अचानक अनियंत्रित होकर सांगरा के पास मानकोट क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जीएमसी राजौरी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों में कई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का खतरा बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *