सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Bhopal: भोपाल दुष्कर्म और ब्लैकमेल कांड: मंत्री विश्वास सारंग का सख्त रुख, प्रदेश स्तर पर बनी SIT, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bhopal: भोपाल दुष्कर्म और ब्लैकमेल कांड: मंत्री विश्वास सारंग का सख्त रुख, प्रदेश स्तर पर बनी SIT, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर घटना पर मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को रोकने के लिए धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू किया गया था और उसी कानून के तहत कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा, “भोपाल की घटना के बाद अन्य शहरों से भी ऐसे ही मामले सामने आए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के स्तर पर SIT गठित की है ताकि इस तरह के अपराधों की गहराई से जांच हो सके और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सज़ा दी जा सके।”

Advertisement

उन्होंने मामले को योजनाबद्ध साजिश बताते हुए इसे धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किया गया कृत्य कहा और जोर देकर कहा कि राज्य सरकार इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। “यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। हमारी सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके,” मंत्री ने कहा।

SIT के गठन के बाद पूरे प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी गई है। संबंधित एजेंसियां उन सभी तत्वों की पहचान कर रही हैं जो इस अपराध में किसी भी रूप में शामिल हैं, और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *