सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

LoC: पाकिस्तान फिर बौखलाया, LoC पर लगातार फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2 मिनट पढ़ें

LoC: पाकिस्तान फिर बौखलाया, LoC पर लगातार फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अपनी नापाक कोशिशों के तहत पाकिस्तान एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर बौखलाया नजर आ रहा है। पहलगाम में हुई हालिया आतंकवादी वारदात के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के LoC पार से छोटे हथियारों से फायरिंग की। पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से की गई इस अकारण फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने पूरी मुस्तैदी से और छोटे हथियारों के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने जानकारी दी कि इस गोलीबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा, जब पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की थी। उस समय भी भारतीय सेना ने अनुशासन और मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की हर हरकत को नाकाम किया।

सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का उद्देश्य सीमा पर तनाव बढ़ाकर आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ का मौका देना है। लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और सख्त प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय सैनिक हर स्थिति के लिए तैयार हैं और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तत्पर हैं।

सेना ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी अगर पाकिस्तान इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। फिलहाल नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की कड़ी निगरानी और सख्त चौकसी जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *