सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देशभर में फिर ठप हुई UPI सेवा, डिजिटल पेमेंट करने में आ रही बड़ी परेशानी

2 मिनट पढ़ें
UPI सेवा

देशभर में फिर ठप हुई UPI सेवा, डिजिटल पेमेंट करने में आ रही बड़ी परेशानी

Advertisement

देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा में तकनीकी गड़बड़ी मिली है, जिसकी वजह से डिजिटल लेन-देन ठप हो गए हैं. इससे Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे प्रमुख ऐप्स के यूजर्स को पेमेंट करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

NPCI ने जारी किया बयान

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने देशभर में UPI सेवा में आई रुकावट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है, “NPCI इस समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से कुछ UPI लेन-देन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं. हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है.”

यह परेशानी ऐसे समय में आई है जब देश में करोड़ों लोग रोज़मर्रा के लेन-देन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल NPCI द्वारा इसे जल्द सही करने पर काम जारी है और जल्द ही सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

बार बार ठप हो रहीं सेवाएं

यह पहला मौका नहीं है जब UPI पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो. बीते कुछ दिनों में UPI पेमेंट करने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इस दौरान लोगों को पैशों के लेनदेन में भारी परेशानी हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *