सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pamban Bridge: रामनवमी पर देशभर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pamban Bridge: रामनवमी पर देशभर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायणता का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा, “मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगलकामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म का यह दिन हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर में निहित शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है। भगवान राम की शिक्षाएं हमें उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने और एक अद्भुत और मजबूत राष्ट्र के रूप में हमें जोड़ने वाले बंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम।” प्रधानमंत्री की यह कामना देशवासियों में आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रेरणा का संचार करती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रभु राम को मानव मूल्यों और सत्य की प्रेरणा बताते हुए लिखा, “सभी रामभक्तों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देता है। प्रभु से सभी के स्वस्थ, सुदीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।”

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त रामभक्तों एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं! भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की ‘अनेकता में एकता’ के सूत्र हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम का जीवन हर भारतीय को धर्म, मर्यादा और सेवा का मार्ग दिखाता है।

रामनवमी के इस शुभ अवसर पर अयोध्या, पुरी, नासिक, चित्रकूट, उज्जैन, सीतामढ़ी और रामेश्वरम जैसे तीर्थस्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्राएं और झांकियां निकाली गईं। मंदिरों में भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन हुआ। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में पहली बार श्रीरामलला के गर्भगृह में रामनवमी पर भव्य आरती और श्रृंगार किया गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु उमड़े।

देशभर के श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन किया, रामचरितमानस का पाठ किया और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने व्रत-उपवास रखकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

रामनवमी के इस पर्व ने एक बार फिर पूरे देश को भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना के सूत्र में बांध दिया। राजनीतिक नेतृत्व से लेकर आम जन तक, सबने श्रीराम के मर्यादित जीवन, न्यायप्रियता और त्याग की भावना को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *