Home मैं भी रिपोर्टर भाजपा की सरकार आते ही सक्रिय हुआ दिल्ली में शिक्षा माफिया :...

भाजपा की सरकार आते ही सक्रिय हुआ दिल्ली में शिक्षा माफिया : सुभाष चन्द्र लाला

0
243
सुभाष चन्द्र लाला
भाजपा की सरकार आते ही सक्रिय हुआ दिल्ली में शिक्षा माफिया : सुभाष चन्द्र लाला

भाजपा की सरकार आते ही सक्रिय हुआ दिल्ली में शिक्षा माफिया : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिस शिक्षा माफिया पर अपने दस साल के शासन पर नकेल कसी हुई थी वह राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही एक बार फिर से सक्रिय हो गया है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का |

सुभाष लाला कहते हैं दिल्ली में जब आप पार्टी की सरकार थी तब यह माफिया लुप्त हो गया था | आप पार्टी की सरकार ने बच्चों की बढ़ी हुई फीस को वापस कराया था। लेकिन अब अचानक से ऐसा क्या हो गया कि बेतहाशा रूप से फीस बढ़ा दी गई है। शिक्षा माफिया दिल्लीवालों को लूट रहा है और सरकार आँखे मूंदे बैठी है। सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने में सहायक बनने की जगह प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी पर चुप्पी साधकर प्राईवेट स्कूल मालिकों को शह देती दिख रही है दिल्ली वाले पूंजीपतियों को संरक्षण देने वाली सरकार की एकपक्ष नीति का शिकार होना शुरु हो गए हैं। एक अप्रैल से 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी की जा रही है जिससे दिल्ली के लोगो पर एक बड़ा भार पड़ने जा रहा है | भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार और शिक्षा मंत्री दिल्ली के अभिभावकों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ आवाज को सुनने को तैयार नही है।

सुभाष लाला कहते हैं कि प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर है, सरकार की पिछले दरवाजे से मंजूरी के बाद ही प्राईवेट स्कूलों ने फीस बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी में मददगार बनकर प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चो से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को छीनने में सहायक बन रही है। प्राईवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here