सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

PM Modi on Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पास, पीएम मोदी बोले– पसमांदा और गरीब मुसलमानों को मिलेगा न्याय

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM Modi on Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पास, पीएम मोदी बोले– पसमांदा और गरीब मुसलमानों को मिलेगा न्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने पर शुक्रवार को संतोष व्यक्त किया और इसे सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कानून उन समुदायों के लिए विशेष रूप से मददगार होगा जो लंबे समय से हाशिये पर हैं और जिन्हें ना तो आवाज उठाने का अवसर मिला और ना ही विकास में भागीदारी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि वक्फ प्रणाली वर्षों से पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी का प्रतीक बन चुकी है। इससे खासकर मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुसलमानों और पसमांदा मुसलमानों को नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक का संसद से पारित होना एक ऐसा क्षण है जो न्याय, पारदर्शिता और समावेशन के साझा प्रयास को दर्शाता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन कानूनों से पारदर्शिता को बल मिलेगा और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार हर नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है और यही रास्ता एक सशक्त, समावेशी भारत की ओर जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी सांसदों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपने विचार रखे और विधेयकों को बेहतर बनाने में योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने संसदीय समिति को भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने देशभर से मिले सुझावों के आधार पर विधेयक को मजबूत रूप दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *