Home देश दुनिया Sambhal: संभल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त,...

Sambhal: संभल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त, 19 घरों को नोटिस

0
79

Sambhal: संभल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त, 19 घरों को नोटिस

गुन्नौर तहसील के दिनौरा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को तहसील प्रशासन ने 19 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर मकान हटाने का आदेश दिया। साथ ही, प्रत्येक पर 10,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

दिनौरा गांव के कुछ निवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने जांच करवाई, जिसमें 15 लोगों द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने गांव पहुंचकर 19 मकान मालिकों को नोटिस थमा दिया।

प्रशासन ने दी चेतावनी
जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिन के भीतर मकान नहीं हटाए गए, तो प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी कब्जेदारों से वसूला जाएगा। साथ ही, यदि मकान मालिकों को आपत्ति हो तो वे 1 अप्रैल 2025 को तहसीलदार के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

गांव में मचा हड़कंप
नोटिस मिलने के बाद कई ग्रामीणों ने इसे अन्याय करार देते हुए हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही। तहसीलदार शारा अशरफ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच कराई गई थी, जिसमें 15 लोगों के अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। बाकी मामलों में कोर्ट का फैसला आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस सख्ती से गांव में हड़कंप मच गया है, और अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here