Home दिल्ली-एनसीआर Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर अस्पताल में आग, चार दमकल गाड़ियां मौके...

Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर अस्पताल में आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर

0
100

Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर अस्पताल में आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने की घटना सामने आई है। चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया। अब तक की जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।

फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे पहले दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में भी 18 मार्च की देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। इस आग में करीब 30 झुग्गियां, दो फैक्टरियां और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

गुरुग्राम में भी शुक्रवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी, जिससे करीब 100 झुग्गियां जल गईं। आग पर काबू पाने के लिए 15 से अधिक दमकल गाड़ियां लगाई गईं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। आग फैलते ही इलाके में कई सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here