सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सत्ता मिलते ही विधायकों का वेतन बढ़वाना याद आया भाजपा को : परमानन्द शर्मा

3 मिनट पढ़ें
परमानन्द शर्मा

सत्ता मिलते ही विधायकों का वेतन बढ़वाना याद आया भाजपा को : परमानन्द शर्मा

Advertisement

सत्ता मिलते ही विधायकों का वेतन बढ़वाना याद आया भाजपा को : परमानन्द शर्मा

* साबित होती है भाजपा और आप की मिलीभगत : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अपनी सरकार की शपथ ग्रहण के डेढ़ माह के भीतर ही विधायकों के वेतन बढ़वाने के लिए भाजपा के प्रयास यह साबित करते हैं भाजपा सत्ता किसलिए चाहती थी | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस का नगर निगम चुनाव लड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं इस प्रयास से यह भी साबित हो गया है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे का विरोध केवल दिखावे के लिए ही करते हैं जबकि जहां इन दोनों पार्टियों की स्वार्थ सिद्धि होती हैं दोनों एक साथ हो जाती हैं |

परमानन्द शर्मा कहते है जिस तरह जब आम आदमी पार्टी सरकार नें विधायकों के वेतन में भारी बढ़ोतरी की थी उस समय भाजपा विधायकों नें कोई विरोध नहीं जताया था और उसी तरह अब भाजपा सरकार विधायकों का वेतन बढ़ाना चाहती है तो आम आदमी पार्टी जो हर मुद्दे पर शोर मचाती है लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी साबित करती है दोनों पार्टियों में आपसी विरोध के नाम पर नूराकुश्ती ही चलती है |

Advertisement

परमानन्द शर्मा नें विधायकों के वेतन वृद्धि के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह आम जनता के साथ विश्वासघात है। आम आदमी पार्टी और भाजपा की मिलीभगत से यह फैसला लिया गया है। ऐसे समय में जब दिल्ली की आर्थिक स्थिति लगातार गिर रही है, और आम जनता को महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है, विधायकों के वेतन में इतनी जल्दी वृद्धि करना जनता के साथ धोखा है, क्योंकि 2023 में दिल्ली के विधायकों के वेतन में 66
प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

परमानन्द शर्मा कहते हैं भाजपा की सरकार ने जनहित योजनाओं का बजट घटाकर विधायकों का वेतन बढ़ाकर शिक्षा, जल आपूर्ति, स्वच्छता, आवास एवं शहरी विकास, ऊर्जा, कृषि एवं ग्रामीण विकास, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण जैसी आवश्यक योजनाओं के बजट में कटौती की है। उदाहरण के लिए जल आपूर्ति और सेनिटेशन प्रोजेक्ट्स के बजट को 18 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी जनता के पैसे का गलत उपयोग होगा।

परमानन्द शर्मा कहते हैं आप पार्टी और भाजपा की मिलीभगत को उजागर करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा और आप के
विधायकों ने एक सुर में वेतन वृद्धि की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। यह समिति दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। ज्ञात हो कि दिल्ली के विधायकों के वेतन वृद्धि फरवरी 2023 में पहले ही 66 प्रतिशत हो चुकी है, उस समय वेतन 54,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था। इसके अलावा, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, चीफ व्हिप और नेता प्रतिपक्ष का वेतन 72,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार रुपये कर दिया गया था। इसके बावजूद, अब फिर से विधायकों के वेतन में वृद्धि की मांग करना पूरी तरह गैर-जरूरी और जनविरोधी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *