Home देश दुनिया Chhattisgarh: सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सली ढेर

Chhattisgarh: सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सली ढेर

0
81

Chhattisgarh: सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए 16 नक्सलियों को मार गिराया। शनिवार सुबह से जारी इस मुठभेड़ में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल थी।

खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से इलाके की घेराबंदी कर ली थी। शनिवार सुबह नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि बच निकले नक्सलियों को पकड़कर कार्रवाई की जा सके।

इससे पहले मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर भी शामिल था।

सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ के दौरान ऑटोमैटिक हथियारों के साथ इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। अभी ऑपरेशन जारी है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही घोषणा की थी कि 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसी के तहत बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की गति तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here