Home मैं भी रिपोर्टर Balaji Samaj Sudhar Samiti: श्री बालाजी समिति भोजन वितरण तक ही नहीं...

Balaji Samaj Sudhar Samiti: श्री बालाजी समिति भोजन वितरण तक ही नहीं समाज के प्रत्येक जरूरतमंद के लिए तत्पर है : आदेश भारद्वाज

0
7

Balaji Samaj Sudhar Samiti: श्री बालाजी समिति भोजन वितरण तक ही नहीं समाज के प्रत्येक जरूरतमंद के लिए तत्पर है : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करती श्री बाला जी समाज सुधार समिति बुराड़ी ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष रविंदर रंगा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बुराड़ी के प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदेश भारद्वाज ने भी शिरकत की और भंडारा वितरित किया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आदेश भारद्वाज ने समिति के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने रविंदर रंगा और उनकी टीम की सेवा भावना की भी सराहना की। आदेश भारद्वाज ने कहा कि यह समिति पिछले एक दशक से निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित है। हर माह के दुसरे मंगलवार को भंडारा कर प्रसाद वितरित करने के अलावा समिति अन्न, दवाएं उपलब्ध करवाती है तथा गरीब कन्याओं के विवाह में दहेज का सामान जुटाने में मदद करती है। गर्मियों में अप्रैल से सितंबर तक ठंडे पानी की प्याऊ लगवाकर समिति गर्मी से तड़पते लोगों की प्यास बुझाती रही है। भाई रविंदर रंगा को स्थानीय लोग उनके सरल स्वभाव और व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में जानते हैं, जिनकी सोच में हर जरूरतमंद की पीड़ा साझा करने का भाव झलकता है। रविंदर रंगा का कहना था कि श्री बालाजी के आशीर्वाद और भाई आदेश भारद्वाज जी उमेश त्यागी हर्ष भदोरिया संजय यादव कालीचरण चेयरमैन संजय भारद्वाज एडवोकेट आदित्य भारद्वाज प्रिय ज़मीन अधिकार दिया ज़मीन ख़रीदने में जैसो के सहयोग से हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, जिसके चलते हमारी समिति बिना किसी जाति धर्म, बिना किसी भेदभाव के लोगो की मदद करने का प्रयास करती है। समाज सेवी उमेश त्यागी, संजय यादव और हरीश भदौरिया संजय भारद्वाज एडवोकेट आदित्य भारद्वाज कालीचरण चेयरमैन बाले राम पवार प्रधान संजय यादव का भी कहना था कि ऐसे प्रयास अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है जिससे अवश्य ही एक उन्नत समाज का निर्माण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here