Home मैं भी रिपोर्टर शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बजट में कटौती खोल रही है भाजपा की...

शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बजट में कटौती खोल रही है भाजपा की पोल : अरुण तोमर

0
74
अरुण तोमर
शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बजट में कटौती खोल रही है भाजपा की पोल : अरुण तोमर

शिक्षा तथा स्वास्थ्य के बजट में कटौती खोल रही है भाजपा की पोल : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री हवा हवाई घोषणा कर बार-बार अपनी पीठ थपथपा रही थी और यह दर्शाने का प्रयास कर रही थी इससे अच्छा बजट हो ही नहीं सकता लेकिन जिस बजट में शिक्षा तथा स्वास्थ्य को महत्व ही नहीं दिया जाए उसे दिल्ली के कल्याण का बजट कैसे कहा जा सकता है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते है आम आदमी पार्टी की सरकार नें स्वास्थ्य शिक्षा तथा सफाई व्यवस्था के लिए हमेशा बढाकर बजट दिया लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने तीनों मदों के लिए बजट में कटौती कर अपनी सरकार की मंशा स्पष्ठ कर दी है | अरुण तोमर कहते हैं शिक्षा तथा स्वास्थ्य बजट की तरह ही अन्य कई मदों के लिए बजट में कटौती चिंता का विषय है|

अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को भाजपा सरकार ने दिल्ली बजट 2025 पेश किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दावा कि यह दिल्ली में अब तक का ऐतिहासिक बजट है। दूसरी ओर विपक्ष की नेता आतिशी ने दिल्ली बजट 2025 को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा “रेखा सरकार कह रही है कि उन्होंने दिल्ली की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के आधार पर बजट बनाया है, लेकिन इसका सीधा मतलब यह है कि उन्होंने बजट तैयार करने से पहले कोई गहराई से विश्लेषण नहीं किया।” अरुण तोमर कहते हैं आतिशी जी का सवाल वाजिब है क्योंकि आर्थिक सर्वेक्षण के बिना बजट बनाना चौंकाने वाला फैसला है।

उन्होंने कहा, “यह बेहद आश्चर्यजनक है कि बिना किसी आर्थिक सर्वेक्षण के बजट तैयार किया गया। आज तक हमने किसी भी सरकार को ऐसा करते नहीं देखा है। बजट से पहले आर्थिक सर्वे होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे नजरअंदाज करना गंभीर लापरवाही है।” उन्होंने इसे सरकार की लापरवाही करार दिया और कहा कि इस तरह बिना डेटा और आर्थिक सर्वेक्षण के बजट बनाना जनता के साथ अन्याय है।

अरुण तोमर कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार के एक लाख करोड़ के बजट का कोई आर्थिक आधार नहीं है। वरना आर्थिक सर्वे छिपाने की जरूरत क्यों पड़ती अरुण तोमर ने कहा “दिल्ली की रेखा सरकार के बजट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को ठप करने की योजना तैयार की गई है। पिछले 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। जब शिक्षा का बजट 20 फीसदी से भी कम कर दिया, ताकि सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाए। इसके साथ 10 साल में पहली बार स्वास्थ्य का बजट
घटाकर 13 फीसदी तक कर दिया गया, ताकि गरीबों का फ्री इलाज बंद हो जाए। इसके अलावा पहली बार निगम का बजट घटाया गया है।निगम का बजट जो साल 2024-25 में 8423 करोड़ था। उसे 1526 करोड़ घटाकर इस बार 6897 करोड़ कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here