सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा में 61 वाहन जले सरकार देगी मुआवजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा में 61 वाहन जले सरकार देगी मुआवजा

नागपुर में हाल ही में हुए सांप्रदायिक दंगे ने इलाके में गहरी छाप छोड़ दी है अब भी वहां दंगे के निशान देखे जा सकते हैं जगह-जगह जले हुए वाहन और तोड़फोड़ का शिकार हुई चीजें बिखरी हुई हैं प्रशासन द्वारा कराए गए पंचनामा में खुलासा हुआ है कि इस हिंसा में 61 वाहनों को नुकसान पहुंचा है इनमें 36 कारें 22 बाइक एक क्रेन और एक मकान शामिल हैं जिला प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है जो वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं उनके मालिकों को 50 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा वहीं जिन वाहनों को कम नुकसान हुआ है उनके लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे हालांकि जिन लोगों ने बीमा का लाभ लिया है उन्हें यह मुआवजा नहीं दिया जाएगा महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने निर्देश दिया है कि दंगा पीड़ितों को 48 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए साथ ही निर्दोष लोगों को रिहा करने का भी आदेश दिया गया है आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान जलाई गई चादर कहां से आई उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर मामले की सच्चाई सामने लाएंगे प्यारे खान ने स्पष्ट किया कि दंगा औरंगजेब की वजह से नहीं बल्कि चादर जलाने की घटना के कारण भड़का उन्होंने सभी से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की दंगे में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान हुआ है उनके नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है प्रशासनिक अधिकारी घर-घर जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *