सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जलभराव की शिकायतों में आये कमी प्रयास कर रही है दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

जलभराव की शिकायतों में आये कमी प्रयास कर रही है दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

Advertisement

जलभराव की शिकायतों में आये कमी प्रयास कर रही है दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून के दौरान राजधानी दिल्ली का सफाई सिस्टम दुरुस्त रहे और जलभराव की शिकायत भी ज्यादा नहीं हो को लेकर दिल्ली की भाजपा सरकार पूरी तरह से अलर्ट है | और सरकार नें समय रहते इस ओर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का |

दर्शन सिंह कहते हैं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्रत्व में उनके विजन को आगे बढ़ाने के मकसद से उपराज्यपाल से ले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण मंत्री प्रवेश वर्मा सहित सरकार के तमाम मंत्री एवं अधिकारी इस काम में जुट गए हैं | दर्शन सिंह कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,खुद आला अधिकारीयों के साथ निरिक्षण में जुटी है तथा उनका पूरा प्रयास है मानसून से पूर्व सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाए | समबन्धित विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा भी लगातार बैठके कर डेली की अपडेट अधिकारीयों से ले रहे हैं |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं सरकार की तैयारी को देखते हुए लगता है दिल्ली सरकार मानसून से निपटने की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है और हमें उम्मीद है इस बार राजधानी दिल्ली मानसून में डूबने से बचेगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और विकसित भारत के विजन से प्रेरित होकर, भाजपा सरकार दिल्ली को जलभराव मुक्त और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। यह केवल नाले की सफाई का मामला नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव की दिशा में उठाया गया अहम कदम है। सरकार का लक्ष्य एक साफ-सुथरी, व्यवस्था और आधुनिक दिल्ली बनाना है, और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी ताकि दिल्ली के नागरिकों को एक बेहतर और टिकाऊ शहरी वातावरण मिल सके। दर्शन सिंह कहते हैं पिछले कई सालों से दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते मानसून के दौरान दिल्ली की जो हालत हुआ करती थी इस बार दिल्ली को इससे राहत मिलेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *