सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मानसून से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

मानसून से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

मानसून से निपटने की पूरी तैयारी कर रही है दिल्ली की भाजपा सरकार : रोमेश चन्द्र गुप्ता

* सी.एम.मंत्री सभी जुटे तैयारी में

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली सरकार मानसून से निपटने की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है और हमें उम्मीद है इस बार राजधानी दिल्ली मानसून में दरिया नहीं बनेगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने के लिए उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना से ले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ,मंत्री प्रवेश वर्मा अभी से तैयारियों में जुट गए है | बैठकों का दौर चल रहा है ,मानसून से पहले बड़े तथा छोटे नालों की सफाई व्यवस्था का निरिक्षण कार्य जोरो से चल रहा है | अधिकारीयों को कड़े निर्देश दे दिए गए है कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए |

Advertisement

रोमेश गुप्ता कहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और विकसित भारत के विजन से प्रेरित होकर, भाजपा सरकार दिल्ली को जलभराव मुक्त और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। यह केवल नाले की सफाई का मामला नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव की दिशा में उठाया गया अहम कदम है। सरकार का लक्ष्य एक साफ-सुथरी, व्यवस्था और आधुनिक दिल्ली बनाना है, और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी ताकि दिल्ली के नागरिकों को एक बेहतर और टिकाऊ शहरी वातावरण मिल सके।

रोमेश गुप्ता कहते हैं पिछले कई सालों से दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते मानसून के दौरान दिल्ली की जो हालत हुआ करती थी इस बार दिल्ली को इससे राहत मिलेगी | जिस तरह से नालों की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार लापरवाही बरतती थी और केवल अफसरों के भरोसे रहती थी इस बार ऐसा नहीं हो रहा | क्योंकि दिल्ली की भाजपा सरकार नें समय से पहले ही मानसून से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है |

रोमेश गुप्ता कहते हैं पिछली सरकार की लापरवाही के कारण हर साल दिल्ली वालों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ी, लेकिन अब केवल कागजों पर नहीं, ज़मीन पर काम होना शुरू हो चुका है । अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। स्वच्छ, विकसित और जलभराव मुक्त दिल्ली के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार के मंत्री तथा स्वयं मुख्यमंत्री अपनी निगरानी में काम करा रहे हैं जिसका लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *