Home देश दुनिया Punjab: अमृतसर मंदिर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Punjab: अमृतसर मंदिर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

0
104

Punjab: अमृतसर मंदिर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अमृतसर में हाल ही में हुए मंदिर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरसिदक और उसका साथी विशाल राजासांसी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गुरसिदक को गोली लग गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी विशाल मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईए और छेहरटा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसे राजासांसी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

पुलिस ने जब एक बाइक पर दो लोगों को आते देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर गोली लगी, जबकि इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर भी गोली लगी। पुलिस वाहन पर भी गोली लगने की खबर है। आत्मरक्षा में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने अपनी पिस्तौल से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरसिदक घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे अमृतसर के शेरशाह सूरी रोड स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। इस हमले के सिलसिले में तीन आरोपियों को पहले ही बिहार से गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here