सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

लवली के हजारों लवली पहुंचे यमुना तट पर माता दिवेंद्र कौर के अंतिम संस्कार में, तीनों दलों के बड़े नेताओं का संगम देखने को मिला

4 मिनट पढ़ें
लवली

लवली के हजारों लवली पहुंचे यमुना तट पर माता दिवेंद्र कौर के अंतिम संस्कार में, तीनों दलों के बड़े नेताओं का संगम देखने को मिला

Advertisement

लवली के हजारों लवली पहुंचे यमुना तट पर माता दिवेंद्र कौर के अंतिम संस्कार में तीनों दलों के बड़े नेताओं का संगम देखने को मिला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की सियासत में जमीन से जुड़े नेताओं की संख्या गिनती की है उनमें से एक बड़ा नाम दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविन्द्र सिंह लवली का है | कांग्रेस में रहे तो भी जमीन से जुड़े थे और आज भाजपा में हैं तो भी जमीन से उनका वैसा ही नाता है जितना पहले था |

स्व.एच.के.एल.भगत तथा स्व.शीला दीक्षित की पाठशाला से निकले लवली आज अपनी यूनिवर्सिटी बना चुके हैं | समझ गए ना आप गुरु तो गुरु ही रह गए और चेले शक्कर बन गए | हालांकि आज यह विषय ज्यादा बताने का नहीं है लेकिन बिना बुनियाद के कोई भी विषय अधूरा ही रहता है | सोमवार को लवली की माता जी दिवेंद्र कौर का 83 साल की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया था |

यह खबर सुनते ही उनके घर कार्यकर्ताओं से ले बड़े नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया | प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से ले दिल्ली सरकार के कई मंत्री ,विधायक उनके आज़ाद नगर वाले घर पर पहुंचने लगे | मंगलवार की सुबह गीता कालोनी श्मशान घाट पर दिवेंद्र कौर का अंतिम संस्कार किया गया | आज़ाद नगर से गीता कालोनी तक भयंकर जाम लग गया | इतना ही नहीं श्मशान घाट के सामने दोनों तरफ के रोड पूरी तरह से जाम हो गए थे | हालांकि पुलिस के पुख्ता इंजम थे ,खुद क्षेत्रीय डी.सी.पी.मौके पर मौजूद थे |

Advertisement

जहां तक श्मशान घाट के भीतर का सवाल है खचाखच भरा था भीड़ का आलम यह था कि प्रवेश द्वार से लेकर भीतर तक तिल रखने की जगह भी नहीं बची थी | आम जनमानस से लेकर दिल्ली की तीनों प्रमुख सियासी पार्टियों के नेताओं का विशाल जमघट यह ईशारा कर रहा था लवली सबके कितने ज्यादा लवली है | जनता उन्हें कितना स्नेह करती है | हालांकि लवली वर्तमान में केवल एक विधायक ही हैं बावजूद इसके इतना बड़ा जनाधार यह ईशारा जरुर कर रहा था तमाम पद उनके कद से बौने है | हमने दिल्ली के कई कद्दावर नेताओं के ख़ुशी तथा गम की गैदरिंग देखी है लेकिन यह गैदरिंग कुछ अलग दिखी जिसमें आम जनमानस की भागेदारी ज्यादा थी |

शीला दीक्षित के निधन के बाद भी नजारा कुछ ऐसा ही था लेकिन शीला दीक्षित डेढ़ दशक तक दिल्ली की मुखिया रही थी | दिवेंद्र कौर के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ,दिल्ली के सभी सांसद ,सभी मंत्री ,भाजपा के ज्यादतर विधायक,पूर्व विधायक ,प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा,पार्टी के तकरीबन सभी निगम पार्षद,पूर्व पार्षद,पूर्व महापौर,प्रदेश तथा जिला स्तर के ज्यादातर पदाधिकारी तो थे ही | जम्मू काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद तो लवली के घर से लेकर यमुना तट तक साथ रहे |

लवली की पुरानी पार्टी कांग्रेस के कई साथी ,कई पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व विधायक तथा कई जिलाध्यक्ष श्री लवली के साथ दुःख की घड़ी में खड़े दिखे | इसीतरह आम आदमी पार्टी के कई विधायक तथा पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे | यह तो रही जननेताओं की बात बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी ,दिल्ली सरकार के आला अधिकारी,पुलिस के कई बड़े अधिकारी,न्यायपालिका से जुड़े कई लोग भी वहां देखे गए | कुल मिलाकर यह मानना पड़ेगा दिल्ली की जमीनी सियासत से लवली का जमीनी रिश्ता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *