सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tamil Nadu News: ‘भाषा के लिए मरे हैं, इसके साथ मत खेलो’, तमिल को लेकर फिर भड़के कमल हासन

3 मिनट पढ़ें
कमल हासन

Tamil Nadu News: 'भाषा के लिए मरे हैं, इसके साथ मत खेलो', तमिल को लेकर फिर भड़के कमल हासन

Advertisement

Tamil Nadu Politics: मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी प्रमुख और अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने तमिल भाषा और उसकी पहचान की सुरक्षा पर जोर दिया. हासन ने कहा कि तमिलनाडु ने हमेशा अपनी भाषा के अस्तित्व के लिए संघर्ष किया है और हिंदी थोपने के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी है.

उन्होंने कहा “तमिल भाषा केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी अस्मिता का प्रतीक है. तमिलों ने अपनी भाषा के लिए बलिदान दिए हैं इसलिए कोई भी इस मुद्दे को हल्के में न ले. तमिलनाडु के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें कौन-सी भाषा अपनानी है और कौन-सी नहीं.”

राजनीति में देर से आने का जताया अफसोस

कमल हासन ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने ये स्वीकार किया कि अगर वह पहले राजनीति में आते तो स्थिति कुछ और होती. उन्होंने कहा “मैंने राजनीति में देर से कदम रखा और यह मेरी सबसे बड़ी चूक रही. अगर मैं 20 साल पहले इस क्षेत्र में आया होता तो आज मेरा रुख और मेरी भूमिका बिल्कुल अलग होती.” हासन ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनके आलोचक उन्हें “असफल राजनेता” करार देते हैं, लेकिन उन्होंने इसे लेकर कोई झुंझलाहट नहीं जताई. बल्कि उन्होंने इसे सीखने और आगे बढ़ने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया.

Advertisement

हासन ने कार्यकर्ताओं से 2026 चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कमल हासन ने MNM की भविष्य की योजनाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी धीरे-धीरे मजबूती हासिल कर रही है और आने वाले चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी. हासन ने कहा, “आज हमारी पार्टी 8 साल की हो चुकी है जैसे एक बच्चा धीरे-धीरे बढ़ता है वैसे ही हमारी पार्टी भी आगे बढ़ रही है. इस साल हमारी आवाज संसद में गूंजेगी और अगले साल तमिलनाडु विधानसभा में हमारी उपस्थिति महसूस की जाएगी”.

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. हासन ने कहा कि MNM केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो लोगों की भलाई के लिए काम करेगा. उन्होंने समर्थकों को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की जिससे राज्य की राजनीति में MNM एक अहम ताकत बन सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *