
Katrina kaif On Vicky Kaushal Chhaava: Katrina Reviews Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ आज यानि 14 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों को खासा प्यार भी मिल रहा है. इसी बीच एक्टर की वाइफ कैटरीना कैफ ने भी फिल्म देखी. जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें वो विक्की की जमकर तारीफ करती हुई दिखाई दी.
कैटरीना कैफ ने देखी विक्की की फिल्म ‘छावा’
दरअसल कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘क्या सिनेमाई अनुभव है और छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा को जीवंत करना कितना महत्वपूर्ण कार्य है. सभी ने इस अविश्वसनीय कहानी को सबसे शानदार तरीके से बताया.
विक्की के लिए कैटरीना ने लिखा खास नोट
कैटरीना ने आगे लिखा कि, ‘मैं तो हैरान हूं. फिल्म के आखिरी 40 मिनट आपको दंग कर देंगे. मेरे पास शब्द नहीं हैं. विक्की आप जब स्क्रीन पर आते हैं, हर शॉट में, जो तीव्रता आप स्क्रीन पर लाते हैं, आप गिरगिट की तरह होते हैं जिस तरह से आप अपने किरदारों में बदल जाते हैं, सहज और सरल, मुझे आप पर और आपकी प्रतिभा पर बहुत गर्व है. पूरी कास्ट अद्भुत है. ये बड़े पर्दे के लिए एक फिल्म है. इसलिए पूरी टीम को इस पर गर्व है.’
फिल्म में इस किरदार में नजर आए विक्की
बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. जिसके लिए एक्टर ने जी तोड़ मेहनत की है. एक्टर ने इसके लिए 100 किलो वजन किया था. फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में हैं.


