सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

‘इंडिया गॉट लेटेंट’ मामले में आशीष चंचलानी का बयान दर्ज, बारी-बारी सभी आरोपियों के स्टेटमेंट लेगी पुलिस

2 मिनट पढ़ें
इंडिया गॉट लेटेंट

'इंडिया गॉट लेटेंट' मामले में आशीष चंचलानी का बयान दर्ज, बारी-बारी सभी आरोपियों के स्टेटमेंट लेगी पुलिस

Indias Got Latent Controversy: कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ को लेकर बवाल जारी है. इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. खार पुलिस ने इस मामले में आज आशीष चंचलानी का बयान दर्ज कर लिया है. इसके अलावा बाकी सभी आरोपियों से भी पुलिस ने संपर्क किया है.

‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के मेकर समय रैना फिलहाल देश के बाहर हैं. पुलिस ने उनसे भी संपर्क किया गया है. वहीं शो में विवादित बयान देने वाले रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से भी पुलिस ने बात की है. पुलिस कभी भी रणवीर का बयान रिकॉर्ड करने के लिए बुला सकती है. खार पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी है.

 

14 नवंबर 2024 को शूट हुआ था एपिसोड
खार पुलिस बुकमाय शो (BookMy Show) से भी संपर्क करेगी और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल लोगों की लिस्ट मांगेगी. ये शो 14 नवंबर 2024 को शूट किया गया थाय उसके बाद एपिसोड को यूट्यूब पर डाल दिया गया था. रविवार को उसी शो का क्लिप वायरल हुआ जिसके बाद बवाल बढ़ गया. इस शो के ऑर्गनाइजर समय रैना हैं. समय के पास ही इस शो का अनकट वीडियो है. फिलहाल वे विदेश में हैं और पुलिस उनके देश मे आने के बाद पूरा वीडियो जब्त करेगी.

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी दर्ज किया मामला
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी इस विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है. रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर इस ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट करने के लिए कहा है.

NCW ने भेजा समन
एनसीडब्ल्यू ने भी ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में अपमानजनक टिप्पणियों के चलते रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है. इ सुनस मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होनी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *