सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में BJP के CM रेस में महिला नेता भी शुमार, इन विधायकों की हो रही चर्चा

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में BJP के CM रेस में महिला नेता भी शुमार, इन विधायकों की हो रही चर्चा

Advertisement

क्या दिल्ली में बीजेपी किसी महिला को सीएम बना सकती है? सियासी गलियारे में ये सवाल भी तेजी से घूम रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया है. दूसरी बात ये भी है कि बीजेपी शासित किसी भी राज्य में महिला सीएम नहीं हैं. दिलचस्प है कि दिल्ली की सियासत में तीन महिला दिवंगत सुषमा स्वराज, दिवंगत शीला दीक्षित और कार्यवाहर सीएम आतिशी इस पद पर काबिज रह चुकी हैं.

रेस में कौन-कौन महिला नेता?

शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता का नाम इस रेस में चल रहा है. वो बनिया समाज से आती हैं. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसी समाज से आते हैं. दूसरा नाम शिखा रॉय का लिया जा रहा है. वो ग्रेटर कैलाश से जीती हैं और उन्होंने दिल्ली के मंत्री निवर्तमान  सौरभ भारद्वाज को मात दी है.

महिला चेहरे पर क्यों दांव लगा सकती है बीजेपी?

महिला को सीएम बनाने के पीछे एक बड़ा कारण नाराजगी या असंतोष को खत्म करना है. राजनीति के जानकार मानते हैं कि महिला नेता को आगे करके बीजेपी किसी भी नाराजगी को पनपने से पहले ही खत्म कर सकती है. क्योंकि दिल्ली की रेस में कई दिग्गजों के नाम भी लिए जा रहे हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा है इसमें सबसे आगे पूर्व सांसद, पूर्व सीएम के बेटे और नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हराकर भूचाल लाने वाले प्रवेश वर्मा का नाम है. इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय, मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, रोहिणी विधानसभा सीट से विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम भी रेस में लिया जा रहा है.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को सत्ता से बेदखल करते हुए बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की. पार्टी का दावा है कि उसे हर वर्ग का वोट मिला है. ऐसे में पार्टी किसी ऐसे मुख्यमंत्री पद पर एक ऐसे नेता को काबिज करना चाहती है जिससे एक बड़ा सियासी संदेश दिया जाए.

बीजेपी को महिलाओं ने बढ़ चढ़कर किया वोट?

सर्वे एजेंसी सीएसडीएस के ताजा आकलन के मुताबिक, दिल्ली की कुल महिला वोटर्स में से 43 फीसदी महिलाओं का वोट बीजेपी के खाते में गया है. पिछली बार के मुकाबले इसमें आठ फीसदी का इजाफा हुआ है. 2020 के विधानसभा चुनाव में 35 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *