सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘वे गुमराह कर रहे हैं’, कोई एक इंच जमीन नहीं ले रहा, ओवैसी के आरोपों पर जगदंबिका पाल का पलटवार

2 मिनट पढ़ें
जगदंबिका पाल

'वे गुमराह कर रहे हैं', कोई एक इंच जमीन नहीं ले रहा, ओवैसी के आरोपों पर जगदंबिका पाल का पलटवार

Advertisement

Waqf Amendment Bill: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि संसदीय कमेटी के चेयरमैन जंगदंबिका ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए गलत तरीके से असल मुद्दों को रिपोर्ट से हटा दिया है. वहीं, समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रिपोर्ट पूरी तरह नियमों के अनुसार बनाई गई है.

जगदंबिका पाल ने पलटवार करते हुए कहा, “ओवैसी लोगों को गुमराह कर रहे हैं जबकि वह खुद कमेटी के सदस्य हैं, कोई भी एक इंच जमीन नहीं ले रहा, वक़्फ़ बाय यूजर को लेकर भी गुमराह किया जा रहा है वह पहले से नहीं बल्कि आगे से लागू होगा. विरोध की आवाज कहीं से दबाई नहीं गई 482 पानी की रिपोर्ट के साथ 221 पन्नों का जो डीसेंट नोट दिया गया है वह भी लगाया गया है और सब नियमों के हिसाब से है.”

‘जानकारी के बिना हटाए गए मेरे नोट’
ओवैसी ने एक्स पर लिखा, ‘‘मैंने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ संयुक्त समिति को एक विस्तृत असहमति नोट सौंपा था. यह चौंकाने वाली बात है कि मेरे नोट के कुछ हिस्सों को मेरी जानकारी के बिना संपादित किया गया. हटाए गए खंड विवादास्पद नहीं थे; उनमें केवल तथ्य बताए गए थे.’’ उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल जैसी रिपोर्ट चाहते थे, वैसी रिपोर्ट तैयार करवा ली , लेकिन विपक्ष की आवाज को क्यों दबाया गया?

Advertisement

ओवैसी के आरोप
130 पन्नों से अधिक का असहमति नोट था, लेकिन रिपोर्ट में उसका कुछ हिस्सा शामिल नहीं किया गया.
8 से 10 पैराग्राफ को ब्लैक आउट कर दिया गया.
40 असहमति बिंदुओं को हटा दिया गया.
रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वक्फ आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहा है, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *