सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IND vs ENG 5th T20I: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की हुई वापसी

2 मिनट पढ़ें
IND vs ENG 5th T20I

IND vs ENG 5th T20I: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की हुई वापसी

IND vs ENG 5th T20I Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. टीम इंडिया मुकाबले में पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर लिया है.

बता दें कि टीम इंडिया में मोहम्मद शमी के रूप में सिर्फ एक ही बदलाव हुआ है. वहीं इंग्लिश टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला. इंग्लैंड में तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई. बताते चलें कि टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है.

टॉस के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “हमने हिस्सों में कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है. हालांकि हमें इससे अच्छा करना चाहिए. गेम में खास मोमेंट पकड़ने की जरूरत है. टीम में अच्छा माहौल है, यह अच्छा वेन्यू है और यहां काफी भीड़ है. यह अच्छा विकेट है, मार्क वुड वापस आए हैं. दोनों टीमें हाई-ऑक्टेन हैं. हमारी टीम में चार इम्पैक्ट सब हैं.”

टॉस के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, विकेट अच्छा दिख रहा है. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ज्यादा ओस नहीं होगी. आज रात स्टेडियम खचाखच भरा होने वाला है. हम चाहते हैं कि लड़के यह जिम्मेदारी लें, हम यही मांग करते हैं और वे यही कर रहे हैं. आप कभी-कभी फेल होते हैं, खासकर जब आप हाई रिस्क पर खेलते हैं.”

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती.

मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *