सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी में प्रेस वार्ता कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

3 मिनट पढ़ें
सांसद राकेश राठौर

यूपी में प्रेस वार्ता कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

Advertisement

Congress MP Rakesh Rathore Arrest: उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. राकेश राठौर पर रेप का आरोप है. पुलिस ने हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने के बाद राकेश राठौर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो लोहारबाग स्थित अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने बीच कॉफ्रेंस में ही उन्हें हिरासत में ले लिया. बुधवार को ही हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सांसद को कोर्ट में पेश किया, जहां उनकी जमानत पर फैसला होगा.

कांग्रेस सांसद ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत याचिका दाखिल की थी लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ में बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी और उन्होंने साफ तौर पर सरेंडर करने को कहा था. इसके एक दिन पहले ही सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. आज गुरुवार को जब राकेश राठौर अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया.

रेप के आरोप में राकेश राठौर की गिरफ्तारी
राकेश राठौर के खिलाफ 17 जनवरी को एक महिला ने कोतवाली नगर थाने में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. महिला ने चार से सांसद पर यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर फ़ोन कॉल रिकॉर्ड भी दिए और बताया कि उसे धमकियां दी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सांसद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा लेकिन बावजूद इसके वो अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट से गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी करा लिया था.

Advertisement

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही राकेश राठौर कोर्ट से अग्रिम जमानत पाने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने पहले सीजेएम कोर्ट में ज़मानत अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की लेकिन हाईकोर्ट ने भी उनकी अर्जी को खारिज कर सरेंडर करने के आदेश दिए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *