सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक एक्स्ट्रा मिलेगा’, दिल्लीवालों के लिए आ गया BJP का संकल्प पत्र

3 मिनट पढ़ें
BJP का संकल्प पत्र

सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक एक्स्ट्रा मिलेगा', दिल्लीवालों के लिए आ गया BJP का संकल्प पत्र

Advertisement

BJP Manifesto For Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) को घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह पहली कैबिनेट में पारित होगा. LPG का सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. होली और दिवाली में 1-1 सिलेंडर एक्स्ट्रा मिलेगा. मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 21000 रुपए दिए जाएंगे. 6 न्यूट्रिशियस किट अलग से दी जाएंगी.

उन्होंने कहा, “हमने सभी वर्गों से संपर्क किया. 1 लाख 80 हजार सुझाव मिले. 12 हजार लोगों से संपर्क किया गया है. संकल्प पत्र तीन हिस्सों में होगा. पहला भाग आज रिलीज कर रहा हूं. दूसरा और तीसरा बाद में आयेगा.”

जेपी नड्डा ने कहा, “दिल्ली के 51 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी ने 2018 से आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा है. हम पहली कैबिनेट में दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू करेंगे. दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख का अतिरिक्त कवर देंगे. दिल्ली के लोगों को 5 लाख का स्वास्थ बीमा केंद्र और 5 लाख राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा. टोटल 10 लाख का स्वास्थ बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को मिलेगा.”

जेपी नड्डा का आप सरकार पर हमला 

Advertisement

बीजेपी चीफ ने सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “बतौर स्वास्थ मंत्री बोल रहा हूं. इनका मोहल्ला क्लिनिक भ्रष्टाचार का अड्डा है. 300 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है. 100 करोड़ की दवाइयों का ठेका मुख्यमंत्री के करीबियों को दिया गया है. उसकी जांच होगी और सबको जेल में डाला जाएगा. संजीवनी योजना इनकी सरकार बचाने की संजीवनी है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमारी सरकार 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए 2000 से बढ़ाकर 2500 कर दिया जाएगा. 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की पेंशन 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी जाएगी.”

‘2014 और 2019 में 95 प्रतिशत से ज्यादा वादे हुए पूरे’

इस दौरान उन्होंने कहा, “मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है. मैं जो कहूंगा, जो कहा था, वो करूंगा. जो कहा था वो किया है और जो नहीं कहा था वह भी किया. 2014 में 500 प्रॉमिस किए थे, जिसमें से 499 पूरे हुए. 99.9 प्रतिशत. 2019 में जीतने वादे थे उसमें से 95.5 प्रतिशत पूरे हुए. हमने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा किया है. आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं. जो दिल्ली में जन कल्याण की योजना ये चल रही है, वो जारी रहेंगी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *