सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Sankranthiki Vasthunam BO Collection Day 2: ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ‘गेम चेंजर’-‘डाकू महाराज’ को पछाड़ा

2 मिनट पढ़ें
Sankranthiki Vasthunam

Sankranthiki Vasthunam BO Collection Day 2: 'संक्रान्तिकि वस्थूनम' ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, 'गेम चेंजर'-'डाकू महाराज' को पछाड़ा

Advertisement

Sankranthiki Vasthunam BO Collection Day 2: वेंकेटेश दग्गूबाती की फिल्म ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तेलुगु में रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग करने में कामयाब रही. पहले दिन के कलेक्शन के साथ ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ वेंकेटेश के करियर का सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है. अब दूसरे दिन भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ ने पहले दिन 23 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. अब दूसरे दिन भी फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ ने दूसरे दिन (बुधवार) अब तक 14.49 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ दो दिनों में फिल्म ने कुल 37.49 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

‘डाकू महाराज’ और ‘गेम चेंजर’ को दी मात
‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ से दो दिन पहले (12 जनवरी को नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ‘डाकू महाराज’ रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 25.35 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं दूसरे दिन 12.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. लेकिन ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ की रिलीज के दिन फिल्म का कलेक्शन घटा और इसने 12.25 करोड़ रुपए कमाए. वहीं ‘गेम चेंजर’ ने भी मकर संक्रांति पर 10 करोड़ ही कमाए थे. वहीं बुधवार को भी राम चरण की फिल्म अब तक 3.88 करोड़ रुपए ही कमा पाई है.

Advertisement

वर्ल्डवाइड भी ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ का जलवा है. पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘संक्रान्तिकि वस्थूनम’ को अनिल रविपुडी ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. ये फिल्म सिर्फ तेलुगु में पर्दे पर आई है और इसमें वेंकटेश दग्गूबाती, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी लीड भूमिकाओं में नजर आए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *