सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

दिल्ली में GRAP-4 लागू, एयर क्वालिटी बेहद बिगड़ी, जानें किन चीजों पर रहेगा बैन?

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में GRAP-4

दिल्ली में GRAP-4 लागू, एयर क्वालिटी बेहद बिगड़ी, जानें किन चीजों पर रहेगा बैन?

Advertisement

दिल्ली में एयर क्वालिटी बिगड़ने के बाद प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए GRAP-4 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. आदेश में कहा गया कि 14 जनवरी को दिल्ली की एक्यूआई 275 दर्ज की गई थी. ये 15 जनवरी को बढ़कर 386 हो गई. बुधवार शाम पांच बजे एक्यूआई 393 थी जो शाम छह बजे बढ़कर 396 हो गई.

ग्रेप-4 में क्या होती हैं पाबंदियां?

स्कूलों का संचानल हाईब्रिड मोड में होगा.

निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक रहेगी. रेलवे जैसे पब्लिक प्रोजेक्ट्स को छूट होगी.

पूरे दिल्ली-एनसीआर में पत्थरों का तोड़फोड़ नहीं होगा.

सभी तरह के खनन पर रोक लग जाती है.

Advertisement

बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल गाड़ियों पर बैन रहेगा.

दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर बैन. जिन ट्रकों पर जरूरी सामान होंगे उन्हें छूट रहेगी.

2017 में शुरू की गई थी जीआरएपी की व्यवस्था

जीआरएपी की व्यवस्था को साल  2017 में शुरू किया गया था. एक्यूआई के स्तर के आधार पर इसे लागू किया जाता है. जीआरएपी के पहले और दूसरे चरण (एक्यूआई 201 से 400 तक) के प्रतिबंध दिशा-निर्देशों, धूल नियंत्रण और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक पर केंद्रित होते हैं. वहीं, तीसरे चरण (एक्यूआई 401-450 तक) के तहत शहर में सभी गैर-जरूरी निर्माण और वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जाती है. इसी तरह, चौथे चरण (एक्यूआई 450 से ऊपर) के तहत सभी निर्माण-विध्वंस गतिविधियों और गैर-जरूरी ट्रक एवं बीएस-IV डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने जैसे उपाय किए जाते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *