सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 15 उम्मीदवार, एक सीट पर बदला कैंडिडेट

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 15 उम्मीदवार, एक सीट पर बदला कैंडिडेट

Advertisement

Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने एक सीट पर अपना कैंडिडेट भी बदला है.

कांग्रेस ने मुंडका सीट पर धर्म पाल लाकड़ा को टिकट दिया है. वहीं, किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुष्मा याद, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस के नाम का ऐलान किया गया है.

ओखला सीट पर अरीबा खान को कांग्रेस कैंडिडेट बनाया गया है. वहीं, विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह और घोंडा से भीष्म शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है.

दिल्ली में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 15 उम्मीदवार, एक सीट पर बदला कैंडिडेट

Advertisement

गोकुलपुर सीट पर कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
कांग्रेस ने गोकुलपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को नया उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है. इसके अलावा, ओखला सीट से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया गया है. कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में दो महिलाओं को मौका दिया गया है.

कांग्रेस के कुल 62 उम्मीदवारों का ऐलान
जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस ने पहली दो कैंडिडेट लिस्ट में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके बाद तीसरी लिस्ट जारी कर 15 और कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतार दिया है. ऐसे में कांग्रेस ने दिल्ली में कुल 62 उम्मीदवार फील्ड कर दिए हैं. अब केवल 8 सीटों पर नाम का ऐलान किया जाना है. माना जा रहा है कि विचार-विमर्श के बाद अगली लिस्ट भी जल्द जारी हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *