सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली चुनाव में नीतीश कुमार और चिराग पासवान को BJP सीटें देगी या नहीं? हो गया फैसला

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली चुनाव

दिल्ली चुनाव में नीतीश कुमार और चिराग पासवान को BJP सीटें देगी या नहीं? हो गया फैसला

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक 59 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी भी बाकी है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो 11 विधानसभा सीटों में 2-3 सीट बीजेपी अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है.

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी बाकी बची 11 विधानसभा सीटों में से 8 या 9 सीट पर ही अपने उम्मीदवारों उतारेगी. मुमकिन है कि 2 से 3 विधानसभा सीटें बीजेपी एनडीए में अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और चिराग पासवान की  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP(R)  के लिए छोड़ दे.

ज्यादा सीटों की उम्मीद में थे सहयोगी दल
हालांकि, सूत्रों की मानें तो जेडीयू और लोजपा (रामविलास) बीजेपी से और ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं. लोजपा (रामविलास) 2 से 3 विधानसभा सीटें चाहती है तो जनता दल यूनाइटेड 4 से 6 विधानसभा सीटों की उम्मीद कर रही है. वहीं, 70 में 59 उम्मीदवारों के नाम के बाद यह तो लगभग तय माना जा रहा है कि जेडीयू और लोजपा (रामविलास) के खाते में उनकी उम्मीदों के मुताबिक तो सीट नहीं आ रहीं.

Advertisement

नीतीश कुमार को बुराड़ी तो पासवान को संगम विहार से मौका?
माना जा रहा है कि तीन सीटों में से नीतीश कुमार की जदयू को दो सीट तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को चर्चा के मुताबिक एक सीट दी जा सकती है. नीतीश कुमार की पार्टी को दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने का मौका मिल सकता है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को दिल्ली के संगम विहार से उम्मीदवार उतारने का ऑफर बीजेपी दे सकती है.

जिन सीटों को बीजेपी अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है, ये वो सीटें हैं जहां पर पूर्वांचल और खास तौर पर बिहार के वोटरों की संख्या अच्छी खासी है. इन सीटों पर बिहार और पूर्वांचल के मतदाता उम्मीदवार की जीत और हार का अंतर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *