सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में बनने जा रही है भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

दिल्ली में बनने जा रही है भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

Advertisement

दिल्ली में बनने जा रही है भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होने जा रही है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी | यह कहना है भाजपा नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है दिल्ली की जनता अब अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से भ्रमित नहीं होने वाली | दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी अपनी
संभावित हार के डर से तकरीबन रोजाना ही झूठी लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है | दर्शन सिंह कहते हैं चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी जो घोषणाएं अब कर रही है उन्हें अपने शासन के दौरान समय रहते लागू भी तो कर सकती थी |

Advertisement

लेकिन उनकी मंशा इन्हें लागू करने की थी ही नहीं | आम आदमी पार्टी की वजह से पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता पीड़ित है, आम आदमी पार्टी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली में कुछ भी नहीं किया, आम आदमी पार्टी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ घोटाले किए है, झूठ बोला है, अपनी गलतियों का जिम्मेदार दूसरों को ठहराया है, दिल्ली की जनता को धोखा दिया है, अपने मंत्रियों की जेबें भरी है और जब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को यह पता लगा कि अब वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकते तब विक्टिम कार्ड खेलने के लिए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन शायद आम आदमी पार्टी इस बात को नहीं जानती की जनता से कुछ नहीं छिपता। दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में रहते हुए बहुत काम किया और भाजपा के सभी सांसदों ने भी दिल्ली में बहुत काम किया | इसलिए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताया और इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली की जनता दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों
पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाएगी और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *