सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की तरह ही झूठी है उसकी घोषणाएं : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

आम आदमी पार्टी की तरह ही झूठी है उसकी घोषणाएं : दीपक गाबा

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरह ही झूठी है उसकी घोषणाएं : दीपक गाबा

* चुनावी घोषणा ही बनकर रह जाएगी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें महिलाओं के लिए 2100 रुपए महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का ऐलान है। आम आदमी पार्टी की इन योजनाओं पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा घोषित की गई यह सभी योजनाएं उनकी पार्टी की तरह ही झूठी हैं और यह सिर्फ चुनावी घोषणाएं हैं जो चुनाव होने के बाद गायब हो जाएंगी।

Advertisement

दीपक गाबा ने कहा कि अगर सच में आम आदमी पार्टी इन सभी योजनाओं का लाभ दिल्ली की जनता को देना चाहती थी तो पिछले 10 वर्षों से आम आदमी पार्टी क्या कर रही थी? क्या पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को 2100 रुपए महीना नहीं दिया जा सकता था? क्या पिछले 10 वर्षों में बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम नहीं आ सकती थी? क्या पिछले 10 वर्षों में पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का ऐलान नहीं हो सकता था? तो आज ही आम आदमी पार्टी को यह सभी योजनाएं क्यों याद आ रही है? दीपक गाबा ने आगे कहा कि इन सभी योजनाओं के पीछे आम आदमी पार्टी का सिर्फ यही उद्देश्य है कि इस तरह की योजनाओं के नाम पर आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को मूर्ख बना सके और दिल्ली की जनता से फिर से वोट हासिल कर सके।

दीपक गाबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने और उनकी आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दीपक गाबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता के लिए विकास का एक काम भी नहीं किया, पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता विनाश की ओर गई है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता पीड़ित है, परेशान है, दुखी है आम आदमी पार्टी से और उनके नेता अरविंद केजरीवाल से इसलिए अब दिल्ली की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि वह आम आदमी पार्टी को और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को मूर्ख बनाने का और मौका नहीं देगी और दिल्ली की जनता ने अबकी बार भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर बिठाने का फैसला ले लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *